रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र स्थित घर में अकेली महिला के साथ गांव के ही युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पीड़िता को मैडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस अनुसार एक गांव निवासी महिला घरेलू काम से निपट कर अपने घर में आराम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला युवक दरवाजा खोलकर अंदर घुस आया और डरा-धमका कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहंुचे और आरोपी को दबोचने के बाद पुलिस को सूचना देकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत अनुसार आरोपी शौकीन के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को मैडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…