" data-ad-slot="">

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रोजेक्ट ‘विद्वान’ का  सदस्य बना आईआईएमटी कॉलेज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,14 जुलाई। आईआईएमटी कॉलेज ऑफ ग्रुप ने एक और सफलता की तरफ कदम बढ़ा दिए है। अब कॉलेज मानव संसाधन विकास मंत्रालय प्रोजेक्ट विद्वान का सदस्य बन गया है। विद्वान एमएचआरडी का एक प्रोजेक्ट है जो कि भारत में शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में शामिल प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और दूसरे अनुसंधान एवं विकास संगठन में काम करने वाले वैज्ञानिकों / शोधकर्ताओं के सदस्यों के प्रोफाइल का डेटा एकत्र करता है। विद्वान प्रोजेक्ट से किसी भी विशेषज्ञ की पृष्ठभूमि, संपर्क पता, अनुभव, विद्वानों के प्रकाशन, कौशल और उपलब्धियों,  की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। वहीं आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग ने इसरो की इकाई आईआईआरएस यानी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग के साथ भी टाइअप कर लिया है। अब कॉलेज के करीब 250  छात्र और फैक्लटी आईआईआरएस के साथ मिलकर तीन ऑनलाइन प्रोग्राम में काम कर रहे हैं। बता दें कि आईआईआरएस इसरो का एक सहयोगी संगठन है जो कि रिमोट सेंसिंग, जियोइन्फॉर्मेटिक्स और भू-वेब सेवाएं, आईटी और दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में काम करता है। इस उपलब्धि पर आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा है कि यह हमारे कॉलेज के लिए गर्व की बात है और हम लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>