रबूपुरा। डकैती के मामले में पूछताछ के लिए 6 दिन से हिरासत में रखे गये युवकों को छोड़ने की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में हुए हंगामें के बाद पुलिस बैकपुट पर नजर आई और बुद्धवार को उन्हें उनके परिजनों के हवाले करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। लोगों के मुताबिक बुद्धवार को भी कोतवाली पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहंुचे थे। इससे पहले की कोई हंगामा शुरू हो गणमान्य व्यक्तियों के माध्यम से हिरासत में लिए युवकों को छोड़ने की वार्ता शुरू कर दी गई और थोड़ी देर में उन्हें घर भेजने का आश्वासन दिया गया। पुनः पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए सैकड़ों महिलाएं व पुरूष कोतवाली के आस-पास डटे रहे। किसी बड़े प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने युवकों को ईकोटेक थाने से परिजनों को सौंप दिया और ग्रामीणों को घर भेजा गया। उधर परिजनों ने युवकों को 6 दिनों तक अवैध हिरासत में रखने एवं बुरी तरह प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों से शिकायत कर मामले में स्थानीय पुलिस कार्यप्रणाली की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि गांव मिर्जापुर निवासी सुरजन सिंह के यहां गत 25 अक्टूबर की रात परिजनों को बंधक बनाकर लाखों रूपये की डकैती डालने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके सम्बंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की थी तथा पूछताछ के लिए आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया गया था। जिसकों लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने युवकों को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाये और कोतवाली परिसर में घंटों तक जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंचे एसपी देहात रणविजय सिंह व सीओ जेवर शरद चंद्र शर्मा ने बामुश्किल लोगों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जिसके बाद देर शाम ग्रामीण अपने घर लौट गये लेकिन बुद्धवार सुबह पुनः ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर सैकड़ो महिला व पुरूष युवकों के परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे थे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…