रबूपुरा। मिशन युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के गांव चक जलालाबाद में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। जिसमें स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया तथा उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को दिये संदेशों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गई। संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को कपड़े भी वितरित किये गये। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित चपरगढ़ ने बताया कि देश के युवाओं को स्वामी जी द्वारा बताये गये मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को ‘मानव सेवा ही देश सेवा‘ के आर्दश को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस मौके पर वीके चैधरी, हरिचंद सिंह, रोबिन सिंह, लोकेश कुमार, मोहित, अशोक आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…