ग्रेटर नोएडा। मेट्रो कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष सम्मेलन का शीर्षक “इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज इन ड्रग डिस्कवरी, डेवलपमेंट एवं डिलीवरी (ICET-DDD 2026)” रहा। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन दिनांक शनिवार, 02 मई 2026 को संस्थान के सेमिनार हॉल, प्लॉट संख्या 41, नॉलेज पार्क-III, ग्रेटर नोएडा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं शोध छात्र सम्मिलित हुए तथा औषधि खोज, विकास एवं डिलीवरी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों एवं शोधों पर अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। यह सम्मेलन मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स एंड एजुकेशन की संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं मेट्रो कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च की प्रबंध निदेशक डॉ. सोनिया लाल गुप्ता के मार्गदर्शन, समर्थन एवं प्रोत्साहन से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उनके नेतृत्व में संस्थान निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं शोध उन्नयन की दिशा में अग्रसर है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य विज्ञान एवं फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में उभरती तकनीकों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना, शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा अकादमिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के बीच सहयोग को सुदृढ़ करना रहा। संस्थान की ओर से सभी प्रतिभागियों, गणमान्य अतिथियों एवं विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया गया, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि हुई।






