रबूपुरा। पिछले कई दिनों से हो रही बूंदाबांदी ने भले ही गर्मी और उमस से राहत दी है लेकिन मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश ने फसल को धराशाही कर दिया है। जिससे किसान काफी परेशान नजर आ रहा है। ऋषिपाल, शंकर, कलुआ, बदनसिंह, गिरीश, डालचंद, किरनपाल, अशोक, चंद्रपाल, मुकेश, मेघराज आदि ने बताया कि बारिश और हवा से धान की फसल गिर गई है। जिससे पैदावार में काफी कमी आयेगी। इसके साथ ही अरहर, बाजरा, फूल, सब्जी आदि की फसल भी काफी प्रभावित हुई। किसान के पास पालन के लिए एकमात्र सहारा खेती होती है जिसे मंहगे खाद, बीज उर्वरक और कड़ी मेहनत के बावजूद वह मुकाम तक पहंुचाता है लेकिन उनकी मेहनत पर अक्सर मौसम की मार भारी पड़ती है और उसे काफी आर्थिक संकट का दंश झेलना पड़ता है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…