यमुना एक्सप्रेसवे पर चल रहे हैं तो हो जाएं सावधान…आपका कट सकता है चालान, यी़डा ने लिया निर्णय

यमुना एक्सप्रेसवे पर चल रहे हैं तो हो जाएं सावधान...आपका कट सकता है चलान, यी़डा ने लिया निर्णय

यमुना प्राधिकरण ने तय किया रफ्तार की सीमा, उलंघन पर कटेगा चलान
ग्रेटर नोएडा,9 दिसम्बर। बढ़ते ठंढ के साथ कोहरे का कहर भी बढ़ जाता है,ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। बढ़ते हादसे को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने 15 दिसम्बर से 15 फरवरी तक एक्सप्रेसवे की रफ्तार घट जाएगी। कारों की रफ्तार 80 और भारी वाहनों की 60 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उनमें पहला वाहनों की गति सीमा को कम करना है। वर्तमान समय में गति सीमा हल्के वाहनों के लिए 100 और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटे है, जिसे घटाकर क्रमश: 80 व 60 करने का फैसला लिया गया है। 15 दिसंबर से यह लागू हो जाएगा। पुलिस व जेपी कंपनी को भी इसकी सूचना भेज दी गई है। गति सीमा का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि दोनों ही प्रवेश प्वाइंट (आगरा व परी चौक) पर पंफलेट बांटकर गति सीमा कम रखने की जानकारी दी जाएगी। टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की सुस्ती दूर करने के लिए टोल प्रबंधन की तरफ से चाय का इंतजाम किया जाएगा। बता दें कि सोमवार को ईस्टर्न पेरिफरल व यमुना एक्सप्रेसवे पर जबरदस्त हादसा हुआ, जिसमें करीब 50 वाहन भिड़ गए थे। जिसकों लेकर प्राधिकरण ने रफ्तार पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES