यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, खड़े खराब ट्रक में घुसी कार, दो लोगों की हुई मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े खराब ट्रक में घुसी कार, दो की मौत

रबूपुरा। रविवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा की तरफ जा रही एक अल्टो कार खराब खडे ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिससे कार में सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर लिया। उधर पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अनुसार रविवार रात कन्हैया पाठक पुत्र चिराग पाठक निवासी नौझील मथुरा व योगेश पुत्र बाबूलाल निवासी जहानगढ़ टप्पल अल्टो कार में सवार होकर यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते नोएड़ा जा रहे थे। इसी दौरान गांव मिर्जापुर गांव के पास निर्माणधीन एटीएस के सामने उनकी कार खराब खड़े ट्रक में जा घुसी और दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि अस्पताल तक जाते हुए रास्ते में दोनों की मौत हो गई।

Spread the love