यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में नौसेनाकर्मी की मौत, 2 घायल

रबूपुरा। प्रयागराज से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली जा रहे नौसेना कर्मियों की कार अज्ञात वाहन से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक सैनिक की मौत हो गई जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहंुची पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार प्रयागराज के चैथम लाईन निवासी कुलदीप, धनन्जय सिंह व सतीश चंद गंगवार नेवी में सैनिक हैं। मंगलवार शाम को वह तीनों बे्रजा कार में सवार होकर किसी काम से प्रयागराज से नेवी हैड़क्वार्टर दिल्ली जा रहे थे। बताया जाता है रात करीब 3 बजे जैसे ही उनकी कार यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पांइट से 28 किमी0 की दूरी पर गांव करौली के समीप पहंुची तभी किसी अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार बेकाबू होकर घसीटती हुई ड़िवाईडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार चला रहे 34 वर्षीय सैनिक सतीश चंद गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुलदीप व धनन्जय सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *