यमुना एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

रबूपुरा। बीती रात कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत यमुना एक्सप्रेस पर किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर बगैर पोस्टमार्टम शव घरवालों को सौंप दिया। उधर पुलिस मामले में कोई लिखित शिकायत मिलने से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार बुलंदशहर के पहासू निवासी 18 वर्षीय रितिक पुत्र संजय अपने मामा अंकित के साथ रबूपुरा क्षेत्र स्थित एक शादी समारोह में आया था। बताया जाता है वहां वापिस जाने के लिए सवारी के इंतजार में दोनों युवक यमुना एक्सप्रेस वे फलैदा अंड़रपास पर पहंुच गये और वाहन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने रितिक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *