ग्रेटर नोएडा 23 फरवरी। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा की ओर से आ रही आगरा की ओर जा रही तेजरफ्तार कार अचानक पलट गई। कार में सवार लगभग तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों से पता चला कि कार बहुत तेज़रफ़्तार से नोएडा की ओर से आगरा की ओर जा रही थी, ओवर टेक करने के चलते कार असन्तुलित होकर पलट गई। जिसके बाद वहां लोगो की भीड़ उमड़ गई और लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोके पर पहुँची पुलिस और वहां मौजूद लोगों की सहायता से घायलों को कार से बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है। इस संबध में दनकौर पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबध में दनकौर कोतवाली में कोई तहरीर नही दी गई है यदि कोई तहरीर दी जाती है तो पुलिस मामले की आवश्यक जांच करेगी।फिलहाल घायलों को उपचार के लिये ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…