रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की तरफ से दिल्ली जा रही कार खराब खडे़ ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहंुची पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी अनुसार मूलरूप से झारखंड निवासी रफीक पिछले कई वर्षों से दिल्ली नरेला में परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई सोसन पिछले दिनों अपने गांव गया था। जोकि लाॅकडाउन के बाद वहीं फंस गया। चार दिन पूर्व उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। रफीक नरेला से किराये की गाड़ी से अपने भाई को उपचार के लिए दिल्ली ला रहा था। बताया जाता है इसी दौरान बीती रात उनकी कार यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव रौनीजा के समीप सामने खराब खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे उसमें सवार तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने सोसन को मृत घोषित कर दिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…