" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

यमुना एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। हरियाणा से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते पूर्णिमा बिहार जा रही डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। उसमे सवार यात्रियों ने बामुश्किल अपनी जान बचाई लेकिन गाड़ी में रखा उनका समान जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ लोग मामूली चोटिल हैं और सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे से के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस अनुसार शुक्रवार रात एक डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते कुरुक्षेत्र हरियाणा से पूर्णिमा बिहार जा रही थी। जिसमे करीब 110 यात्री सवार थे। बताया जाता है कि जीरो पाइंट से 28 किमी0 की दूरी पर गांव नगला हुकमसिंह के समीप चलती बस में अचानक आग लग गई। जिसे देख सवारियों में चीख पुकार मचने लगी और उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। सूचना पाकर पुलिस व फ़ायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सभी यात्रियों का बस में रखा समान जलकर नष्ट हो चुका था। बस में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे के चलते घन्टों तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा जिसे बाद में सुचारू करा दिया गया। उधर पुलिस का कहना है कि मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>