" data-ad-slot="">

यमुना एक्सप्रेस वे पर 42 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने तस्कर को दबोचा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जेवर। यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा से एक कार से पुलिस ने 42 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को देख शराब तस्कर कार को रोंग साइड मोड़कर भागने का प्रयास कर रहे थे, तभी पुलिस ने शराब तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जेवर पुलिस द्वारा गुरुवार की रात यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस ने एक जायलो कार नोएडा की ओर से आती देखी। पुलिस चैकिंग को देखकर कार सवार हडबडाहट मे टोल से गाडी को वापस घुमाकर रोंग साईड मे भागने लगे। पुलिस ने कार का पीछा किया और 9.30 बजे कार को सबौता टोल के पास घेर लिया। जिसके बाद पुलिस ने  कार की तलाशी ली गयी, जिसमे 20 पेटी पव्वे व 22 पेटी बोतल अंग्रेजी हरियाणा शराब कैसिनोस बरामद की। कार के अंदर दो हरियाणा की फर्जी नम्बर प्लेट भी मिली है।  पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम बुराना सोनीपत हरियाणा, अमन पुत्र सूरजभान निवासी ग्राम शिवाहा, सन्दीप पुत्र सुरेश व मोहित पुत्र महावीर  निवासी ग्राम रजाना कला जिला जिन्द हरियाणा के रूप में हुई है। पकड़े गए शराब तस्कर शातिर किस्म के अपराधी है, जो रास्ते मे फर्जी नम्बर प्लेट का प्रयोग कर इस शराब को तस्करी कर हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>