युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, बीएसएफ में थी तैनाती, 6 दिसम्बर को होनी है शादी

युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, बीएसएफ में थी तैनाती, 6 दिसम्बर को होनी है शादी

रबूपुरा। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत अतिशीघ्र शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में जुटे बीएसएफ जवान ने जहरीला पर्दाथ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे ग्रेनो के निजी अस्पताल में भती कराया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना का कारण जहां एक तरफ पारवारिक कलेश बताया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ युवक की पूर्व प्रेमिका पर शादी का दबाव बनाने के लिए पुलिस से शिकायत करने की भी चर्चाएं हैं। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई करने की बात कह रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक करीब एक वर्ष पूर्व बीएसएफ में बतौर जवान भर्ती हुआ था। बताया जाता है कि उसका पिछले कई वर्ष से अपने भाई की साली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था तथा इस दौरान दोनों काफी समय साथ-साथ भी गुजारा। लेकिन नौकरी लगने के बाद परिजनों ने युवक की शादी किसी दूसरी लड़की के साथ तय कर दी और आगामी 6 दिसम्बर को शादी होनी सुनिश्चित है। चर्चाएं हैं कि इसी के चलते जवान की प्रेमिका और उसके बीच दरार बढ़ गई और युवक की प्रेमिका ने पुलिस से भी मामले की शिकायत की। लोगों ने आशंका जताई है कि शायद मानसिक तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया है। एक तरफ घर में शादी की तैयारी चल रहीं थीं वहीं सोमवार को युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गम्भीर हालत में उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली निरीक्षक दिनेश यादव का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की जायेगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed