" data-ad-slot="">

युवाओं को रखना चाहिए बुजर्गों का ख्याल, गुजारें उनके साथ समय-गुरिन्दर सिंह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में  विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें वृक्षारोपण, कम्युनिटी लंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बुजुर्गो का सम्मान प्रमुख थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ एमिटी के ग्रुप वाईस चांसलर एवं संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) गुरिंदर सिंह ने अपने सम्बोधन से किया। डॉ. सिंह ने कहा कि आज विश्व में जिन बुजुर्गो ने अपना पूरा जीवन अपने बच्चों के लिए कुर्बान कर दिया, वहीं बुजुर्ग समाज में सबसे ज्यादा उपेक्षित है, समाज जितना आगे बढ़ रहा है बुजुर्ग उतने ही अकेले पड़ते जा रहे हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए एक नया अभियान “अडॉप्ट एन एडल्ट” शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम सभी सक्षम लोगों को एक बुजुर्ग की सारी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, उनके साथ वक्त गुजारना चाहिए।

संस्थान के महानिदेशक (स्किल डेवलपमेंट) ले. जनरल जे सिकंद ने सभी छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हम कितनी भी ऊंचाइयों पर पहुंच जाये, हमें अपनी जमीन को नहीं छोड़ना चाहिए, हमारे माता पिता जिन्होंने हमारे लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। संस्थान के वाईस प्रेजिडेंट ए.के. चौधरी ने कहा कि संस्थान में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए, इससे छात्रों का मनोबल बढ़ता है एवं उनमें सकारत्मकता आती है। इस अवसर पर नव प्रवेशित छात्रों ने कम्युनिटी लंच का आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए तरह-तरह के आहार बनाये। संस्थान के डीन मैनेजमेंट ब्रिगेडियर एच.एस. धानी ने सभी प्रतिभागी छात्रों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान संस्थान में दर्जनों छायादार वृक्ष आरोपित किये गए। इस अवसर पर सैकड़ों शिक्षक, अभिभावक, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लुलु ने ग्रेटर नोएडा में  हाइपरमार्केट का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व लुलु के चेयरमैन हुए शामिल

इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…

3 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

1 day ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>