रंजीत पहलवान अखाड़े के पहलवानों ने दंगल में दिखाया दम

ग्रेटर नोएडा,10 जनवरी। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में विशाल दंगल का आयोजन किया गया, दंगल में लाखों के इनाम बांटे गए। जिसमें ग्रेनो के नवादा गांव स्थित गुरू रंजीत पहलवान अखाड़ा के पहलवानों ने दम दिखाया, जिसमें 41 हजार की कुश्ती में जोंटी भाटी जमालपुर और सरूप पहलवान हरियाणा के बीच बराबर रही। 21 हजार की कुश्ती में उपदेश भाटी चिटहैरा ने गौरव रोहतक को हराया। 11 हजार की कुश्ती में अजय भाटी राजपुर ने मोहित रेवाड़ी को हराया, 31 सौ की कुश्ती में मोनू और रोहन पलवल के बीच बराबर रही। 21 सौ की कुश्ती में अनूप ने प्रदीप दिल्ली को हराया। 11 सौ की कुश्ती में तुषार भाटी गिरधरपुर ने अनुज राजस्थान को हराया। 5 सौ की कुश्ती में अज्जू पहलवान रूपवास ने सौरभ को हराया। इस मौके पर कोच रंजीत पहलवान वहां उपस्थित रहे तथा बच्चों का हौसला  बढ़ाया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *