ग्रेटर नोएडा,2 अगस्त। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान(जिम्स) ग्रेटर नोएडा को कोविड-19 अस्पताल में तब्दील किए जाने के बाद लगातार कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सकों के अथक प्रयास से लगातार मरीज ठीक हो रहे है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को सोमवार को रक्षाबंधन दिए मिठाईयां दी जाएंगी,जिसके लिए डॉ. अंजू को जिम्मेदारी दी गयी है। अस्पताल के निदेशक ब्रिगेडियार डॉ. राकेश गुप्ता ने जानकारी दी है कि अगर किसी भर्ती मरीज को मरीज के परिजन राखी व मिठाईयां देना चाहता है तो अस्पताल में बने कंट्रोल रुम में पैकेट दे सकता है, अस्पताल प्रशासन सम्बंधित मरीज तक उनका पैकेट पहुंचा देगा। डॉ. विकास शर्मा को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है। जिसके लिए कंट्रोल रुम नम्बर 01202341024 पर सम्पर्क किया जा सकता है। रविवार को 12 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। जिन्हें अस्पताल प्रशासन की तरफ से प्रमाण-पत्र देने के साथ घर में कोरेन्टीन रहने के लिए कहा गया है। जिम्स अस्पताल से अब तक 800 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैंअब तक अस्पताल में 970 कोविड मरीज भर्ती हो चुके हैं, वर्तमान में 70 मरीजों को इलाज अस्पताल के कुशल चिकित्सकों के देखरेख में चल रहा है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…