रबुपुरा क्षेत्र में संदिग्ध परस्थिति में महिला लापता

 

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव से एक महिला संदिग्ध परस्थिति में लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर अपनी पत्नी को ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस छानबीन कर रही है। गांव अनवरगढ़ निवासी व्यक्ति का आरोप है कि गत शुक्रवार वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। शाम को वह जब घर लौटा तो वहां उसकी पत्नी नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *