रबूपुरा। नगर पंचायत रबूपुरा के पूर्व चैयरमैन व सामाजिक कार्यकर्ता ठा. नेत्रपाल सिंह का बीमारी के चलते 75 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। अत्यंत व्यवहार कुशल व जनप्रिय चैयरमैन के आस्मिक निधन से परिवार व कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है तथा गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व उन्हें सीने में हल्के दर्द की शिकायत बनी थी। जिसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएड़ा के यर्थात अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार चल रहा था लेकिन रविवार को वह जिंदगी की जंग हार गये और हृदय गति रूकने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि वह बेहद व्यवहार कुशल व मिलनसार मिजाज के व्यक्ति थे। सन् 1992 से 1997 तक रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष के पद पर तैनात रहे तथा अपने कार्यकाल में कराये विकास कार्यों की आज भी सरहाना की जाती है। उनके गरीब व असाह लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहने बेबाक स्वभाव को भुलाया नहीं जा सकता और वह लोगों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगें।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…