रबूपुरा में कड़ाके की सर्दी से व्यक्ति की मौत

रबूपुरा। सोमवार सुबह दुकान खोलते समय एक दुकानदार की अचानक मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सर्दी लगने से मौत होना बताया जा रहा है। घटना के बाद समूचे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है तथा गमगीन माहौल मे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौहल्ला राजपूतान निवासी 55 वर्षीय बलवीर कस्बे स्थित अनाज मण्डी में चाय की दुकान चलाते हैं। सोमवार जल्द सुबह वह अपनी दुकान खोल कर साफ-सफाई कर रहे थे कि अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहंुचे परिजनों ने आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि पिछले कई रोज से अधिक सर्दी पड़ रही है। जिसे वह सहन नहीं कर पाये और सुबह के समय सर्दी की चपेट में आकर मौत हो गई।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *