" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

रात व दिन चल रहा है खनन का कारोबार, पड़ोस के जिले में पहुंचाया जा रहा है बालू

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। एक तरफ जिला प्रशासन जनपद में खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने व बालू खनन बंद होने के दावे करता है तो दूसरी तरफ रबूपुरा क्षेत्र अंर्तगत रात के अंधेरे से लेकर सुबह के उजाले तक नियमों को ताक पर रख सड़कों पर फर्राटे भरते बालू से लदे वाहन इसकी हकीकत बयां करते हैं। कोर्ट की सख्ती के बावजूद भी नियमों को दरकिनार कर यहां हरियाणा निकटवर्ती पुरानी यमुना नदी से बालू का खनन बड़े पैमाने पर किया जाता है।  उच्चाधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए कारोबार को रात के अंधेरे में अंजाम दिया जा रहा है और शाम से लेकर सुबह तक सड़कों पर खनन वाहनों का राज चलता है जिनकी तेज गति से कभी-कभी तो बच पाना भी मुश्किल हो जाता है। माफिया टैक्टर-ट्रालियों में भरकर गांव की सीमा में खड़े कर देते हैं तथा रात होने पर मांग अनुसार बालू को खुर्जा, बुलंदशहर, सिकन्द्राबाद समेत आस-पास पहुंचाया जाता है। जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों की अनदेखी के कारण खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो खनन माफियाओं को स्थानीय प्रशासन का खुला संरक्षण है तथा कभी प्रशासन छापेमारी, चैकिंग करना भी चाहे तो इसकी सूचना तत्काल माफियाओं तक पहुंचा दी जाती है। फिर भी धंधे मेें लिप्त लोग कोई रिस्क नहीं लेना चाहते और गुर्गो द्वारा रेकी के बाद ही कारोबार को अंजाम दिया जाता है। उधर तहसीलदार दुर्गेश कुमार का कहना है कि क्षेत्र में खनन होने का मामला जानकारी में नहीं है। गहनता से जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>