रबूपुरा। राष्ट्रवादी क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश व जिला स्तर पर कार्यकारणी का गठन करते हुए युवा मोर्चा एवं महिला प्रकोष्ठ में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही कुछ को सदस्यता ग्रहण कराते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने की अपील की है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भाटी ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में संगठन विस्तार करते हुए लक्ष्मन जादोन को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया है। रवि भाटी को संगठन मंत्री, राजकुमार सिंह की ज़िला मंत्री, सुमित राघव को जिला उपाध्यक्ष, सचिन सिसोदिया जिला अध्यक्ष, दीपक भाटी जिला संगठन मंत्री, सन्दीप भाटी जिला सचिव, भीम सिंह गौर प्रदेश मंत्री, जसदेव जादोन्न प्रदेश संगठन मंत्री, ज्ञानेन्द्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश व प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही संजीव भाटी, सचिन रावल, राजकुमार गौर आदि को भी विभिन्न पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए, दिव्या सिंह को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव, हेमलता देवी को जिलाध्यक्ष व कविता चौहान को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। समस्त पदाधिकारियों ने अपने पद का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाहन एवं संगठन को मजबूत दिशा में ले जाने का आश्वासन दिया है।
राष्ट्रवादी क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की कमेटी का हुआ गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी






