" data-ad-slot="">

राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) मुद्दे पर हुआ मंथन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-घुसपैठियों के खिलाफ कोई कदम उठा सकता है तो मोदी सरकार

ग्रेटर नोएडा। संवाद संस्था ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) एक मुद्दा विषय पर ग्रेटर नोएडा के प्रकाश इंस्टीट्यूट में सेमिनार का आयोजन किया किया। चर्चा परिचर्चा के दौरान एक बात विशेष रूप से उभर कर सामने आई कि आखिर यह देश किसका है… देशवासियों का या फिर घुसपैठियों का.. संवाद संस्था ग्रेटर नोएडा में देश के ज्वलंत विषयों को सेमीनारों के माध्यम से उठती रहती हैं। पूर्व में भी कई सेमिनार आयोजित कर चुकी हैं।

सेमिनार में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी आर.पी सिंह (राष्ट्रीय कार्यक्रम, बैठक एवं चुनाव प्रबंधन); मुख्य वक्ता अजय मित्तल, प्रान्त प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. विजय सिंह चौहान चैयरमैन प्रकाश इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता मधुप सिंघल एवं सेमिनार की अध्यक्षता समालियां फार्म वृंदावन के चेयरमैन और किसान नेता ठाकुर यशवीर सिंह राघव ने की। मुख्य अतिथि आर.पी सिंह  ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ही आज देश मे ऐसे जननायक राजनेता हैं जो देश की गंभीर बीमारियों का ईलाज करने की क्षमता रखते हैं। चाहे आतंकवाद निरोधक बिल में संशोधन हो, चाहे तीन तलाक कानून हो, धारा 370 और 35ए को बर्फ में लगाने का काम हो, जनसंख्या नियंत्रण के लिए लाल किले से अपनी बात कहनी हो, और पूरे देश मे एनआरसी लागू करना हो, इन सब ज्वलंत विषयों का रामबाण इलाज सिर्फ और सिर्फ मोदी के पास ही है। सिंह ने जोर देकर कहा कि बीजेपी देश की एक एक इंच जमीन से अवैध घुसपैठियों को बाहर निकल कर दी दम लेगी। मुख्य वक्ता अजय मित्तल, प्रान्त प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एनआरसी देश के लिये क्यों जरूरी हैं, विस्तार से विषय को सेमिनार में रखा। राजवीर सिंह संवाद अध्यक्ष ने संवाद के अभी तक आयोजित सेमीनारों का विवरण रखा और मुख्य अतिथि आर.पी सिंह  ने संवाद पत्रिका का अनावरण किया। प्रकाश इंस्टीट्यूट एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. वी. एस चौहान और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मधुप सिंघल ने भी सेमिनार को संबोधित किया।  सेमिनार में ठाकुर किरणपाल सिंह, अवधेश पांडेय, राहुल जैन, जसवीर सिंह, जगदीश सिंह, राकेश कुमार शर्मा, राकेश जाखेतिया, प्रदीप जैन, शैलेंद्र जैन, ठाकुर सुभाष चौहान, राजेश चौहान डिम्पल, पंकज सिंह, हर्षित सेंगर आदि उपस्थित रहे। संवाद सेमिनार की एंकर सपना आर्या रही।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>