राष्ट्रीय रोलर बास्केट बॉल प्रतियोगिता में जिले की टीम ने स्वर्ण एवं रजत पदक किया हासिल

-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर से 16 राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा,1 जनवरी। चण्डीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय रोलर बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम अंडर- 11 , 14,  वर्गो में  रजत पदक व अंडर-17 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीते, जिसमें गौतमबुद्ध नगर के स्केटिंग खिलाड़ियों ने मुख्य भूमिका निभाई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर से 16 राज्यों की टीमों ने भागीदारी की। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन रोलर बास्केट बॉल फ़ेडरेशन व अमच्योर रोलर बास्केटबॉल फ़ेडरेशन ने किया। उत्तर-प्रदेश प्रदेश रोलर बास्केटबॉल संघ के सचिव आकाश बंसल व गौतमबुद्ध नगर रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नागर व सचिव रजनीकान्त ठाकुर ने स्केटिंग कोच मिलिन्द शर्मा व विजेता टीम को बधाई दी और सभी विजेता खिलाड़ियों को आगामी ज़िला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सम्मान करने की घोषणा की। विजेता खिलाड़ियों में अंडर 11 बालक वर्ग टीम (रजत पदक) हासिल किया जिसमें रणवीर कसाना, कैम्ब्रिज स्कूल। मुकुल सिंह, कैम्ब्रिज स्कूल। कृष्ण चौधरी, भारतीयम एकेडमी, शिवम् वर्मा, फादर एग्नेल स्कूल,अक्षित खारी, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, लकी तोमर, समसारा द वर्ल्ड एकेडमी। कार्तिक राजपूत, विश्व भारती पब्लिक स्कूल। तरुण कुमार, समसारा द वर्ल्ड अकैडमी। लक्ष्य दासवानी, प्रज्ञान स्कूल। मयंक राणा, कैम्ब्रिज स्कूल। अंडर 14 बालक वर्ग टीम रजत पदक पाने वालों में अनंत दुबे, कैम्ब्रिज स्कूल, भावेश शर्मा, अर्शलाइन कॉन्वेंट स्कूल, ओम्म, कैम्ब्रिज स्कूल, मनान पुंडीर, समसारा द वर्ल्ड अकेडमी। अग्रिम राणा, समसारा द वर्ल्ड अकेडमी, वीरेश, समसारा द वर्ल्ड एकेडमी। आदित्य सिंह, अर्शलाइन कॉन्वेंट स्कूल, आर्यन भाटी, के.अर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल। अंडर-17 बालक वर्ग टीम स्वर्ण पदक पाने वालों में आदित्य चौहान, राम ईश इंटरनेशनल स्कूल। रोहन चौहान, राम ईश इंटरनेशनल स्कूल। श्रेयस सिंह, भारत राम ग्लोबल स्कूल। ऋषभ सारस्वत, भारत राम ग्लोबल स्कूल।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *