रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में बीती शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जिनमें मारपीट के बाद एक पक्ष की तरफ से फायरिंग करने का भी आरोप है। मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। उधर पुलिस फायरिंग से इंकार करते हुए लिखित शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी अनुसार गांव मेंहमदपुर में निवासी एक व्यक्ति ने आंधी से टूटी कुछ लकड़ियों को चकरोड़ में रख दिया था। वहीं दूसरे पक्ष ने उन्हें हटाने की बात कही तो इसी को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहंुच गया। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान कई राउन्ड़ फायरिंग भी हुई। उधर पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है। सूचना के आधार पर जांच की जा रही है तथा लिखित शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…