रबूपुरा। महीनों पूर्व अपनी रिश्तेदारी में रहने आई एक युवती ने अपने ममेरे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। साथ ही आरोप है कि शिकायत करने पर उसके रिश्तेदारों ने उल्टा पीड़िता को ही धमकाया। पुलिस ने महिला आयोग के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मैड़िकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मूलरूप से हरियाणा निवासी युवती का आरोप है कि वह महीनों पूर्व रबूपुरा कोतवाली अंर्तगत अपनी ननिहाल में रहने आई थी। इसी दौरान एक दिन परिजनों के बाहर जाने का मौका पाकर पीड़िता के ममेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने रिश्तेदारों से की तो उन्होंने भी पीड़िता को धमकाते हुए कोई शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने अपने गांव जाकर परिजनों को समूचे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए महिला आयोग में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…