" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

फौरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य जुटाये

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव पचोकरा से करीब एक सप्ताह पूर्व लापता हुए युवक का शव सोमवार को रबूपुरा-भाईपुर मार्ग के किनारे क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ मिला। वहीं चंद कदम की दूरी पर मृतक की बाईक व मोबाईल भी मिला है।

मृतक की फाइल फोटो

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा फौरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये हैं। उधर जहां परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं तो वहीं पुलिस मामले को प्रथम दृष्टता हादसा बताते हुए शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। पुलिस अनुसार गांव पचोकरा निवासी सुभाष चंद का 24 वर्षीय पुत्र सतीश गत 16 सितम्बर को घर से लापता हो गया था। जिसके सम्बंध में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की थी। सोमवार को युवक का शव भाईपुर रजवाहे के पास सड़क किनारे गढढे में पड़ा मिला जिसे जंगली जानवरों ने क्षत-विक्षत कर रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची फौरेंसिक टीम ने वहा सें कुछ साक्ष्य जुटाये हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

 

गमगीन हुआ माहौल

अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है तथा समूचे गांव में माहौल गमगीन है। ग्रामीणों के मुताबिक आगामी नवम्वर माह में युवक की शादी होनी थी। जिसको लेकर खुशी-खुशी तैयारियां चल रही थीं लेकिन अचानक माहौल गम में बदल गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>