रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते आगरा जा रहे लोगों से कार सवार 4 हथियार बन्द बदमाशों ने मोबाईल व अन्य समान लूट लिया। शोर मचाने पर बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे। घटना करीब 3 सप्ताह पहले की है। उधर पुलिस ने पीड़ित के देरी से शिकायत देने पर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार संदीप पुत्र राकेश निवासी चिपियाना बुजुर्ग गत 29 अगस्त को अपने चालक नरेश के साथ कार में सवार होकर यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते आगरा जा रहे थे। गांव फलैदा के समीप वह किसी से रुके थे। आरोप है इसी दौरान पीछे से एक कार में सवार होकर आये 4 बदमाशों ने हथियारों से भयभीत कर उनके मोबाइल व कुछ अन्य समान लूट लिया औऱ शोर मचाने पर हथियार लहराते हुए फरार हो गये। उधर पुलिस का कहना है पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…