रबूपुरा। वैश्विक महामारी के प्रकोप से जारी लाॅकडाउन में प्रदेश सरकार द्वारा जहां एक तरफ अभिवावकों पर फीस जमा करने का दबाब नहीं बनाने का आदेश दिया गया है बावजूद इसके कुछ स्कूल संचालक आज भी अभिवाकों से निरन्तर फीस जमा करने की मांग कर रहे हैं। वहीं रबूपुरा क्षेत्र स्थित स्कूल संचालक ने स्कूल प्रबधंन के साथ बैठक कर तीन माह की फीस नहीं लेने की घोषणा की है। जिसके बाद वह महामारी में फीस नहीं लेने वाले क्षेत्र के पहले स्कूलों में शुमार हुआ है तथा छात्रों के परिजनों ने भी राहत की सांस ली है। स्कूल के प्रधनाचार्य जगत सिंह ने अभिावकों को पत्र भेजकर सूचित किया है कि राष्ट्रीय आपदा कोविट-19 एवं लोकडाउन से होने वाली परेशानियों को ध्यानार्थ कर स्कूल अप्रैल, मई व जून यानि तीन माह की फीस नहीं लेगा। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि जिन छात्रों की इन महीनों की फीस पूर्व में जमा हो चुकी है उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है फीस की शेष धनराशि को आगामी सत्र में समायोजित कर दिया जायेगा।
लॉक डाउन में बंद रहा निजी स्कूल तीन माह का नहीं लेगा फीस






