" data-ad-slot="">

लॉक डाउन में सेन्ट जोसेफ स्कूल ने बच्चों के लिए शुरु किया ऑन लाइन कक्षाएं

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-सभी अध्यापक विषयवार शैक्षणिक कार्य ऑनलाइन कर रहे हैं साझा

ग्रेटर नोएडा,19 अप्रैल। कोरोना वायरस कोविड-19 प्रकोप के चलते पूरा देश संकट से गुजर रहा है, जिसको लेकर पूरे देश में लॉक डाउन लगा दिया है, जिसकी वजह से स्कूल कॉलेज नहीं खुल पा रहे हैं ऐसे में बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित होना लाजमी है। ऐसे में सेन्ट जोसेस स्कूल अल्फा-एक के प्रधानाचार्या ने ऑन लाइन शिक्षण कार्य शुरु किया है, ताकि किसी बच्चे का शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। स्कूल प्रशासन ने ई-केयर एप्प के माध्यम से सभी बच्चों के पास हर विषय के अध्यापक-अध्यापिकाओं से वीडियो तैयार कर भेजा जा रहा है।

लॉक डाउन में घर बैठे बच्चे ऑन लाइन शिक्षण का लाभ उठा रहे हैं। स्कूल के प्रधानाचार्या फादर अल्विन पिन्टो ने कहा कि इस लॉक डाउन में सभी ने बहुत  अच्छा सहयोग किया है। लॉक डाउन में कक्षा-9 व ग्यारहवीं के बच्चों को पहले ही प्रोन्नति कर दिया गया था, उसके बाद छोटी कक्षा के सभी बच्चों को अगली कक्षा के लिए उत्तीर्ण कर दिया गया है। सभी बच्चों को पहले से ही एसाइन्मेन्ट दिया जा चुका है।

लॉक डाउन में सभी बच्चे अपने घर पर रहकर ई-केयर- यू ट्यूब के माध्यम से अपने टीचर से जुड़कर ऑन लाइन कक्षा का लाभ उठाएं, जब तक लॉक डाउन रहेगा बच्चों तक विषय के अनुसार वीडियो के माध्यम से शिक्षण सामग्री पहुंचायी जाती रहेगी। विद्यालय के इस कदम का अभिभावकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,अभिभावक इस बात को लेकर असंजस्य में थे कि लॉक डाउन में बच्चों का शिक्षण कार्य कैसे होगा, सभी ने विद्यालय के इस कदम की सराहना की है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>