ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एण्ड हायर एजुकेशन में गुरुवार को आयोजित एक वर्कशॉप में स्लोवाकिया की दो महिला अर्थशास्त्रियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान के सामंजस्य से आज हमारे पास ऐसे टूल्स उपलब्ध हैं, जिनसे सरकारी नीतियों को प्रभावी और व्यावहारिक बनाया जा सकता है। ब्रातिस्लावा यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुकीं प्रोफेसर एनेटा कैपलानोवा और ईवा सिराकोवोवा ने बीबीए, बीकॉम सहित कई कोर्सेज के छात्रों के लिए आयोजित वर्कशॉप में व्यावहारिक हस्तक्षेपों के माध्यम से सार्वजनिक नीतियों की दक्षता बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। केसीसी कॉलेज की डायरेक्टर प्रो. भावना अग्रवाल ने दोनों रिसर्चरों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और उम्मीद जताई कि व्यावहारिक अर्थशास्त्र के क्षेत्र में हो रहे नए शोध और नतीजों से लोक हितकारी नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही कहा कि दोनों ही शोधार्थियों के शोध व्याख्यान से छात्रों को काफी सीख और नई दिशा मिलेगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…