" data-ad-slot="">

विद्यार्थियो को राष्ट्र विकास में भागीदारी व संतुलित जीवन के लिए कार्यशाला आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,11 फरवरी। विद्यार्थियों के बुनियादी क्षमताओं का विकास करने और उनके अंदर कौशल का विकास करने के लिए गुरू गोविंद सिंह इन्द्र प्रस्थ विवि से संबद्ध यूनाइटेड कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सी लार्ड इन्टरटेनमेंट कम्पनी का एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में संतुलित संतुलित जीवन जीने के लिए तैयार करना ताकि वो राष्ट्र के विकास में भागीदार बन सके। ऐसा तभी संभव हो सकेगा जब छात्र अपने सैद्धांतिक ज्ञान का व्यवहारिक प्रयोग कर सकें। कार्यशाला के मुख्य अतिथि सी लार्ड इन्टरटेनमेंट कम्पनी के निदेशक शुभम सक्सेना ने शिक्षा की प्रक्रिया छात्रों में आधारभूत क्षमता, योग्यता और कौशल का विकास करने पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि सीखे गये ज्ञान का जीवन में उपयोग नहीं कर पाता तो वह शिक्षा अपूर्ण और अधूरा रह जाता है। अतः शिक्षा की सार्थकता तभी है जब छात्र सीखे गये सैद्धांतिक ज्ञान का व्यवहारिक उपयोग कर सके। इस कार्यशाला में छात्र-छात्रओं को फिल्म एवं टेलीविजन निर्माण से सम्बन्धित तकनीकों को बताया गया इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को समाचारों को किस विधा से लिखते और उसका प्रोडक्शन कैसे करते हैं इसके तकनीक को भी समझाया गया। इस कार्यशाला में यूनाइटेड कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएजेएमसी के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त यूनाइटेड कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं सी लार्ड इन्टरटेनमेंट के बीच एक करार भी हुआ जिसके तहत सी लार्ड इन्टरटेनमेंट छात्र-छात्राओं को अपने यहां इंर्टनशिप और जॉब भी देगा, जिससे छात्र-छात्राओं को काम के साथ कुछ सिखने को मिलेगा जिसमें वो फिल्म निर्माण से सम्बन्धित तकनीक सिखेंगे। इस मौके पर लार्ड इन्टरटेनमेंट कम्पनी के निदेशक शुभम सक्सेना को यूनाटेड कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस मौके पर कॉलेज के निदेशक डॉ. राजेश तिवारी, डीन कुलदीप कौल, बीएजेएमसी. के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक प्रध्यापक जागृति बसेरा, महक जैदी, अजय कुमार बनर्जी एवं मोहित कुमार मौजूद थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>