" data-ad-slot="">

विशेष बच्चों के लिए ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में खेल दिवस का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

-सभी गरीब बच्चों को सड़क के किनारे खुले आसमान में मिलती है शिक्षा

ग्रेटर नोएडा,25 नवम्बर। सेक्टर ईटा-2 स्थित ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्रांति के “अपना स्कूल” का खास बच्चों के लिए खेल दिवस का आयोजन किया गया। अपना स्कूल के तहत बच्चों को सड़क किनारे बैठा कर पढ़ाया जाता है, आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब बच्चे कई चीजों से वंचित रह जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए विकास विश्रांति ट्रस्ट ने  ग्रेड्स  इंटरनेशनल स्कूल में ऐसे बच्चों के लिए खेल दिवस  का आयोजन किया। बच्चों ने अलग-अलग खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वंचित बच्चों ने मौका मिलते ही खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बासु रॉय का कहना है कि बच्चे चाहे कोई भी हो उनको हर क्षेत्र में एक बराबर मौका मिलना चाहिए।  इसलिए अच्छे स्कूलों को संसाधनों का साझाकरण करना चाहिए, ये हमारा सामाजिक कर्तव्य है। स्कूल की निदेशिका डॉक्टर रोया सिंह ने सब तरह के सहयोग का वादा किया। भविष्य में भी ऐसे खास बच्चों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल के क्रीड़ा शिक्षक  विक्रम तथा रजत आर्या मौजूद रहे। विकास विश्रांति ट्रस्ट के अध्यक्ष आर.के. उषा, असीम, उर्वशी सिंह, मंजू श्रीवास्तव, सरोज सिंह, कम्मो, ललिता, संजीव गुप्ता, अतुल और वैभव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग किया। ब्लैक गोल्ड सोसायटी व इनर व्हील क्लब द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। डी. पी. सिंघल एवं दिनेश मौर्य ने स्कूल बैग व अन्य पुरस्कार वितरण करके बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>