ग्रेटर नोएडा,5 जून। पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन है जो विश्व के सभी समुदायों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु मनाया जाता है। इस वर्ष इस आयोजन का मुख्य मेजबान कोलंबिया है एवं वर्ष 2020 का विषय है ” जैव विविधता”। प्रकृति के साथ सामंजस्य जो भारतीय दर्शन का मूल है की अगली कड़ी में प्राविधिक शिक्षा प्रदान करने में आईटीएस इंजिनीरिंग कॉलेज ग्रेटर नोएडा में डॉ. पी.सी. झा के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ विकास सिंह ने वृक्षारोपण कर छात्रों एवं अध्यापकों से आह्वान किया कि वायु प्रदूषण को खत्म करने और जैव विविधता बढ़ाने के लिए सबको साथ मिलकर काम करना चाहिए और इसका सबसे आसान उपाय है विभिन्न वृक्ष लगाना क्योंकि वृक्ष हमारे पर्यावरण को शुद्ध रखने में सर्वाधिक योगदान करते हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि हमारे छोटे-छोटे प्रयत्न जैसे कि सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग, कार साझा करना, विद्युत का विवेकपूर्ण उपयोग जैसे आसान उपाय अपनाकर हम इसमें योगदान कर सकते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में किया पौधारोपण






