वीर क्रान्तिकारी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती ग्रामीणों बच्चों ने मनायी

ग्रेटर नोएडा,23 जनवरी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर ग्राम रोजा जलालपुर के मास्टर सुखवीर सिंह नागर फार्म हाउस में जन कल्याण ग्रामीण प्रशिक्षण सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे, युवा और बेटियों ने प्रतिभाग किया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष मास्टर अनिल कुमार ने बताया की नेताजी का व्यक्तित्व संघर्ष एवम कर्मठता की प्रेरणा देता है और जीवन में न हार मानने एवम लक्ष्य प्राप्ति व देशप्रेम की शिक्षा देता है। इस अवसर पर बच्चों एवम बेटियों ने सुभाष चन्द्र जयन्ती पर सभा को सम्बोधित करते हुए ओजस्वी भाषण दिये। इस अवसर पर प्रिन्सिपल ओमबीर यादव, समिति प्रवक्ता कृष्णकांत मिश्रा, एडवोकेट प्रियंका, प्रियंका त्यागी, सपना, नेहा, रिया, गुड्ड्न, सौरभ, वर्षा, अर्चना, अंजलि, रीना, कपिल, मास्टर सुखवीर नागर, सतीश मौर्य, आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *