" data-ad-slot="">

शारदा अस्पताल के चिकित्सक को मिला फैलो ऑफ़ इंडियन कॉलेज ऑफ़  ओब्स्टेट्रिशन्स एण्ड गायनेको लॉजिस्ट्स की उपाधि

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,3 फरवरी। शारदा हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसूति विभाग ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित 63वीं ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ़ आब्सटेट्रिक्स एण्ड गायनोकॉलोजी में हिस्सा लिया और फैलो ऑफ़ इंडियन कॉलेज ऑफ़  ओब्स्टेट्रिशन्स एण्ड गायनेको लॉजिस्ट्स की उपाधि प्राप्त की। शारदा हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसूति विभाग की डॉ. रूचि श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना मेहता, डॉ. शैली अग्रवाल ने इस सम्मेलन में शारदा हॉस्पिटल का नेतृत्व किया और इस प्रतिष्ठित उपाधि को अपने कौशल, कठिन परिश्रम और लगन से प्राप्त किया। डॉ. रूचि श्रीवास्तव ने बताया कि इस सम्मलेन में  गर्भावस्था में जोखिम भरी यात्रा को सुरक्षित बनाना, स्त्री रोग संबंधी सर्जरी, स्त्रीरोग विशेषज्ञ और ऑन्कोलॉजिस्ट का सर्वश्रेष्ठ परिणामों के लिए सहयोगात्मक प्रयास, बांझपन, एंडोमेट्रियोसिस का खतरा, परिवार कल्याण के अंतर्गत  नीतियां, कार्यक्रम और हस्तक्षेप आदि विषयों पर चर्चा की गई। डॉ. अर्चना मेहता ने बताया कि इस सम्मलेन में बुनियादी मुद्दों और व्यापक बहु-विषयक कार्यक्रमों के लिए व्यावहारिक अनुप्रयोगों सहित स्त्री स्वास्थ्य की सभी वैश्विक विशेषताओं का उल्लेख किया गया। उन्होंने बताया कि स्त्री रोग में सर्जिकल प्रक्रिया और प्रारंभिक गर्भावस्था की घटनाओं पर निरंतर शोध चल रहे है। डॉ. शैली अग्रवाल ने बताया कि इस सम्मेलन में स्पष्ट रूप से वर्तमान अनुसंधान और आधुनिक प्रौद्योगिकियों में एक अंतर्दृष्टि दिखाई है और विज्ञापनकर्ताओं, प्रतिभाशाली शोधकर्ताओं, प्रतिनिधियों और प्रतिभाशाली संकाय सदस्यों की विशाल उपस्थिति  इसका परिणाम है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>