" data-ad-slot="">

शारदा अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,6 अप्रैल। कोरोना वायरस से निपटन के लिए शारदा अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का नवनियुक्त जिलाधिकारी सुहास ललीनाकेरे यतिराज ने कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के लिए आइसोलेशन वार्ड तथा उपलब्ध अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी. के. गुप्ता ने जिलाधिकारी का स्वागत किया तथा शारदा हॉस्पिटल के चैथे तथा पांचवें मंजिल पर कोरोना के मरीजों के लिए निर्मित आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर, मेडिकल उपकरण व उपलब्ध संसाधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने शारदा अस्पताल में की गई व्यवस्था को संतोषजनक बताया और कहा कि नोवेल कोरोना वायरस की बीमारी से बचाव हेतु जन सामान्य के बीच में व्यापक स्तर पर इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर किया तथा मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ. आशुतोष निरंजन एवं उनके टीम को इस महामारी से लड़ने के लिए प्रेरित किया। मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ. आशुतोष निरंजन ने बताया कि अस्पताल में सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का रोस्टर तैयार हो गया है। अस्पताल में सुविधाओं और निगरानी के लिए गठित कोविड टास्क फोर्स लगातार काम में लगी हुई है। अस्पताल में जांच की सुविधा के अलावा दवाओं का बंदोबस्त कर लिया गया है। शारदा विश्वविद्यालय के जॉइंट रजिस्ट्रार डॉ. अजित सिंह के अतिरिक्त सभी मेडिकल टीम से भी परिचय लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>