" data-ad-slot="">

शारदा विवि के स्थापना दिवस पर शारदा समूह ने गरीबों को वितरित किया कम्बल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा 16 दिसम्बर। शारदा समूह के स्थापना दिवस के अवसर पर शारदा विश्वविद्यालय ने कम्बल वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों गरीब, असहाय, बेसहारा वृद्धजनों व निर्धन व्यक्तियों को  कम्बल वितरित किए गए। इसी दिन चौबीस साल पहले शारदा ट्रस्ट का स्थापना किया गया था। शारदा एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी सीमा गुप्ता का भी आज जन्म दिन है, जिसको शारदा समूह के सभी लोग बहुत धूम धाम से मनाते हैं। कम्बल पाकर लोगों के हृदय से निकलने वाले आशीर्वाद, चेहरे पर खुशी व संतुष्टी ,उनके चेहरे के माध्यम से भी स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर हो रही थी। शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी. के. गुप्ता द्वारा सर्दी से बचाव के उद्देश्य से नॉलेज पार्क में स्थित झुगियो में रह रहे मजदूरों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी तथा सिटी मजिस्ट्रेट संजय मिश्रा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में शारदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जी.आर.सी. रेड्डी, ऋषव गुप्ता, अनिरुद्ध मिण्डा के साथ साथ विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर शारदा विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए एसडीएम सदर प्रसुन्न द्विवेदी ने कहा कि अगर सभी इसी तरह से असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आये तो किसी को ठंड में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवियों और आम जनता से अपील करते हुये कहा कि गरीब एवं असहाय की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। शारदा विश्वविद्यालय के  ट्रस्टी और चांसलर पी. के. गुप्ता ने कहा कि शारदा विश्वविद्यालय ने गरीबों और निराश्रितों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिये कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>