फिल्म में स्टंट करते समय पापा सनी को लग रहा था डर- करण देओल
ग्रेटर नोएडा। बॉलीवुड एक्टर एवं लोकसभा सांसद सनी देओल के बेटे करण देओल फिल्मी दुनियां में कदम रख दिया है, उनकी आने वाली फिल्म “पल पल दिल के पास” इसी माह 20 सितम्बर को रिलीज हो रही है, इन्हीं के साथ अभिनेत्री सहर बाम्बा भी इस फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। इस फिल्म की देओल फैमिली करण के डेब्यू को लेकर काफ़ी उत्साहित है। सोमवार को और सहर बाम्बा शारदा यूनिवर्सिटी में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने। दोनों की शारदा विवि के चान्सलर पी.के. गुप्ता व वाइस चान्सलर ने स्वागत किया। फिल्म के बारे में बात करते हुए करण देओल ने बताया कि यह मेरे लिए एक चुनौती थी, कि मेरे पिताजी सनी देओल इस फिल्म के डायरेक्टर है, लेकिन उन्होंने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और पापा ने कहा क़ि इस फिल्म के बारे में ज्यादा मत सोचो जो भी करो दिल से करो। उन्होंने यह भी बताया क़ि मैं मेहनत के बल पर और अपने काम से लोगों का दिल जीतना चाहता हूँ। इस फिल्म में सारे स्टंट्स ख़ुद किये हैं, पापा को इस दौरान डर लग रहा था,बॉडी डबल का सहारा नहीं लिया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यह फिल्म पहले प्यार पर आधारित है और पहले प्यार में हम कुछ भी कर सकते है। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग हिमाचल प्रदेश, मनाली, चन्दवाल दिल्ली में हुई, शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा अनुभव रहा। शारदा यूनिवर्सिटी के सभागार में प्रवेश करते ही छात्रों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ सी लग गई। सभी छात्रों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। करण देओल ने भी छात्रों से इस फिल्म को लेकर जानकारी सांझा की और अपने पापा का डायलाग भी बोला “तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख, लेकिन इन्साफ नहीं मिला माई लार्ड , मिली है तो सिर्फ यह तारीख। मॉस कम्युनिकेशन के हेड डॉ. अमित चावला ने धन्यवाद् ज्ञापन किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…