शिक्षकों की समस्या को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने एडीएम को दिया मांग पत्र

शिक्षकों की समस्या को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने एडीएम को दिया मांग पत्र

ग्रेटर नोएडा,15 जून। प्राथमिक शिक्षक संघ गौतम बुद्ध नगर का एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की सामूहिक समस्याओं को लेकर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एम.एन. उपाध्याय को मांग पत्र सौंप कर अध्यापकों की समस्याओं से अवगत कराया। शिक्षकों की मांग को देखते हुए एडीएम ने आश्वासन दिया है कि समस्त समस्याओं पर उचित कार्यवाही जरूर होगी। जल्द बेसिक शिक्षा विभाग स चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा। कर्तव्य निर्वहन के दौरान कोरोना संक्रमित होने पर परिषदीय अध्यापकों के लिए 50 लाख रुपये बीमा राशि के विषय में एडीएम ने स्पष्ट करते हुए कहा कि शासन को पत्र जारी कर जल्द समाधान करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मेघराज भाटी,जिला संरक्षक आशोक शर्मा, जिलामंत्री हेमराज शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष कपिल नागर, ब्रिजेशपाल सिंह एवं ब्लाक अध्यक्ष दनकौर प्रवीण शर्मा ब्लाक अध्यक्ष दादरी रवि भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *