ग्रेटर नोएडा,25 नवम्बर। राष्ट्रीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश का कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षित समाज सेविका जागरूक व समाज के लिए समाज में शिक्षा को लेकर के माता गुर्जरी पन्ना धाय ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा गुर्जर और संरक्षक मंजू नागर को सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय शैक्षिक संघ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नूतन भाटी जो हमेशा शिक्षा को अग्रसर आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही हैं, उनके द्वारा और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर भगवती प्रसाद ने शिक्षा को क्षेत्र में कार्य करने को लेकर और समाज में जागरूक करने को लेकर के माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट को सम्मानित किया गया। माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट के द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा देना और 90 बच्चों को गोद लेने के लिए निःशुल्क शिक्षा का जिम्मेदारी ली है और जहां भी इस तरह के बच्चे जो शिक्षा से वंचित है। ऐसे बच्चों को शिक्षा देने का और शिक्षा अभियान को लेकर जागरूक करने का कार्य कर रही है इन्हीं सभी सामाजिक हित में कार्य कर रही है। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में किया गया, जिसमें जेपी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य एस्टर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सावित्रीबाई फुले सिकंदराबाद, दनकौर और काफी स्कूलों की प्रधानाचार्य भी मौजूद रही। साथ में ही जीएल बजाज, एनआईटी आदि कॉलेजों की भी महिला डायरेक्टर मौजूद मौजूद रहे। स्कूल का प्रोग्राम ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड की प्रधानाचार्य मंजू रैना के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें मातृशक्ति अभिनंदन को लेकर के शिक्षा के क्षेत्र में कर रहे। महिलाओं को सम्मानित किया गया, यहां पर सब स्कूल कॉलेज की प्रधानाचार्य थी । माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की निःशुल्क शिक्षा देने और जागरूक शिक्षा अभियान के तहत सम्मानित किया गया, जिसमंि ट्रस्ट के अध्यक्ष रेखा गुर्जर और ट्रस्ट की संरक्षक मंजू नागर को सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों को किया गया सम्मानित






