रबूपुरा। शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने संगठन के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का जन्मदिन अति उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर ने बताया कि, शनिवार को संगठन के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के जन्मदिन के मौके पर फलैदा गांव स्थित गौशाला में गायों को आटे की लोई व रोटी खिलाई गई तथा गौशाला में दर्जनों पौधे लगाए गये। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान लोकेंद्र सिंह, ललित तोमर , मोमराज सिंह, केपी सिंह, तरुण भाटी, संजू, शिव आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…