संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी, हालत गंम्भीर, अस्पताल में भर्ती

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी, गम्भीर

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला संदिग्ध परस्थिति में आग से झुलस कर गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रैफर कर दिया है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं घटना को पारवारिक क्लेश के चलते आत्महत्या का प्रयास भी बताया जा रहा है। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की अभी कोई लिखित शिकायत नही मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो पुलिस महिला के ब्यान दर्ज कर जांचोपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी अनुसार गाँव सिरौली बांगर निवासी युवक हरिओम की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व हुई थी। बुधवार सुबह उसकी पत्नी मुनेश संदिग्ध परस्थिति में आग लगने के कारण गम्भीर रूप से झुलस गई। जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सूत्रों की माने तो गृह क्लेश के चलते आत्महत्या का प्रयास किया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES