संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला
रबूपुरा। बीती रात कस्बा निवासी एक महिला की संदिग्ध परस्थिति में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वही मामला पारवारिक क्लेश के चलते आत्महत्या का बताया जा रहा है। उधर पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी महिला का शव मंगलवार को कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था। जानकारी होने पर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गये और शव को फंदे से उतार कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर बताया जाता है कि कुछ घरेलू क्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *