रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के फलैदा गांव में तीन दिन पूर्व हुई किसान प्रवीन की हत्या के मामले में चैकाने वाला खुलास सामने आया है। समपत्ति के लालच व मृतक की पत्नी से अवैध संबंध के चलते उसकी हत्या मृतक के जीजा ने कराई थी। मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए वारदात में शामिल मृतक की पत्नी व जीजा समेत 5 लोगों को गिरफतार कर लिया है। पुलिस अनुसार प्रवीन के मां-बाप व कोई अन्य भाई नहीं था तथा एक बहन थी जिसकी शादी हो चुकी थी। मृतक शराब पीने का आदि था और आये दिन वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसके सम्बंध में वह अपने ननदोई (मृतक का जीजा)बलवीर पुत्र सहदेव निवासी क्योली कलां थाना खुर्जा देहात से शिकायत कर बात किया करती थी। जिसके चलते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और मामला अवैध संबंधों तक पहंुच गया। उधर बलवीर की नजर प्रवीन की करोड़ों की समपत्ति भी रहने लगी और दोनों ने उसकी हत्या कर आगे की योजना बना डाली। जिसके लिए बलवीर ने अपनी पहचान के तीन लोगों को प्रवीन की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी देकर 60 हजार रूपया एड़वांस दिया। इसी के चलते बलवीर ने शुक्रवार शाम प्रवीन को बुलाया और अपने साथियों के साथ जमकर शराब पिलाई तथा बाद में गमछा से गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके चेहरे पर प्रहार किया था। पुलिस ने सोमवार को वारदात में शामिल बलबीर, मोनू पुत्र राजेन्द्र व नरेश पुत्र गोपीचंद निवासी मौजपुर थाना खुर्जा नगर, गुल्लू पुत्र शाकिल निवासी आबदा नगर खुर्जा व मृतक की पत्नी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि क्षेत्र के फलैदा गांव निवासी प्रवीन शुक्रवार शाम अपनी पत्नी से खेतों पर जाने की बात कहकर गया था लेकिन वापिस नहीं लौटा। शनिवार को उसका शव गांव फलैदा व धनपुरा के बीच मांट रजवाहे की पटरी पर पड़ा मिला था तथा चेहरे पर धारदार हथियार से वार करने के निशान थे और मृतक का एक कान कटा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था तथा मृतक की पत्नी वर्षा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…