" data-ad-slot="">

संयुक्त राष्ट्र कान्वेन्शन कॉप-14 को आज सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

सूखे व मरुस्थलीकरण से निपटने की रुपरेखा दिल्ली घोषणा पत्र में कर सकते हैं घोषणा

ग्रेटर नोएडा। संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन 14वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज़ (कॉप-14) की मेजबानी भारत कर रहा है, जिसमें 197 देश के प्रतिनिधि व पर्यावरण मंत्री शामिल हुए हैं। कॉप-14 में दुनिया भर देश मरुस्थली करण को लेकर चिन्तन कर रहे हैं। मेजबान देश होने की वजह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विशेष सत्र को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का अगवानी करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर गौतमबुद्ध विवि में उतरेगा, जबकि  प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर एक्सपो मार्ट के अंदर बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा, उनके साथ पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेडकर भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री लगभग दो घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह जीबीयू में कुछ देर रुकने के बाद कार से एक्सपो मार्ट पहुंचेगे। प्रधानमंत्री के स्वागत के बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कॉप-14 के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले विश्व के 197 देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया करेंगे। दिल्ली घोषणा पत्र में सूखे से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम व भविष्य में दुनिया के देशों से एकजुट होने की कर सकते हैं घोषणा। लगभग डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अधिकारी अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। एटीएस के विशेष कमांडों कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद हो गए हैं। कॉप-14 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। सुरक्षा के संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही कार्यक्रम स्थल एक्सपो मार्ट के पांच किलोमीटर की परिधि में ड्रोन कैमरे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। शनिवार को मुख्य सचिव व उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>