संर्पक मार्ग पर गंदगी व जलभराव ने बढ़ाई परेशानी, विधायक से समस्या से निजात पाने की लगायी गुहार

संर्पक मार्ग पर गंदगी व जलभराव ने बढ़ाई परेशानी, विधायक से समस्या से निजात पाने की लगायी गुहार

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत गांव के संर्पक मार्ग पर बारिश के कारण हुए जलभराव व गंदगी ने ग्रामीणों का रास्ता निकलना पाना भी दुश्वार कर दिया है। इसके साथ ही पनप रहे जहरीले मच्छरों के कारण गांव में संक्रमित रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। कई बार सम्बंधित अधिकारियों से रास्ते को दुरूस्त कराने की मांग के बाद भी सुनवाई नहीं होने से हताश ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से समस्या निस्तारण की गुहार लगाई है। क्षेत्र के गांव भाईपुर निवासी लोगों के मुताबिक गांव से निकल कर रजवाहे की तरफ जाने वाला संर्पक मार्ग जेवर, रबूपुरा, दनकौर, आदि को जाने वाली सड़कों व  यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड़ को जोड़ता है जोकि पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। कई बार यमुना विकास प्राधिकरण आधिकारियों से इसे बनवाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सोशल मीड़िया के माध्यम से स्थानीय विधायक धीरेन्द्र सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों से उक्त मार्ग को दुरूस्त करा समस्या निदान की मांग की है।

Spread the love
RELATED ARTICLES