" data-ad-slot="">

समर्थ भारत रोजगार शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा,126 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में हुआ चयन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,9 जनवरी। भाऊराव देवरस सेवा न्यास के अन्तर्गत चलने वाले प्रकल्प समर्थ भारत तथा सेवा भारती द्वारा एक रोजगार शिविर का आयोजन शनिवार को को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक भारतीयम स्कूल, ग्रेटर नोएडा में किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 9 बजे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमन प्रीत, आईआरएस, जॉइंट कमिश्नर, इनकम टैक्स दिल्ली द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस शिविर में कुल 953 पंजीकरण हुए जिसमे 701 पंजीकरण ऑनलाइन तथा 252 पंजीकरण शिविर में हुए। पंजीकृत अभ्यर्थियों में से कुल 526 अभ्यर्थी शिविर में आए कुल आये अभ्यर्थियों में से 126 अभ्यर्थियों का साक्षत्कार के माध्यम से 18 कंपनियों में चयन हुआ।

चयन करने वाली कंपनियों में विजिटल इंडिया, अनमोल बिस्कुट, रिवर इंजीनियरिंग, क्रेस्ट मैनपावर, डीएस ग्रुप, लाइव टेक सर्विसेज, विविध पैकेजिंग, रेडिएंस इंजीनियरिंग, टाटा ऐ आई जी, मैक्स लाइफ आदि प्रमुख रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में राहुल सिंह, सचिव भाऊराव देवरस सेवा न्यास ने कहा की कोरोना काल में बहुत सारे लोग बेरोजगार हो गए ऐसे लोगों के लिए समर्थ भारत प्रकल्प का शुभारंभ किया गया है।

समर्थ भारत स्वरोजगार, व्यावसायिक प्रशिक्षण, स्वावलंबन पर प्रमुख रूप से कार्य कर रही है। समर्थ भारत के प्रमुख शोनाल ने बताया कि शीघ्र ही एक रोजगार शिविर का आयोजन नोएडा में किया जायेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगो को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इस शिविर में भाऊराव देवरस सेवा न्यास, समर्थ भारत सेवा प्रकल्प, सेवा भारती, लघु उद्योग भारती सहित नगर के अन्य सेवा संगठन का सहयोग रहा। शिविर में इस आयोजन के समन्यवक प्रो.. विवेक कुमार, लाइव टेक सर्विसेज के डायरेक्टर विनीत पाण्डेय, सेवा भारती के जिला मंत्री मयंक पाण्डेय, विजिटल इंडिया के डायरेक्टर विवेक अरोरा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>