समसारा विद्यालय के बच्चों ने वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से मनाया मदर्स डे

ग्रेटर नोएडा,9 मई। विश्व मातृत्व दिवस पर अपनी मां को याद किया और मां के सम्मान में कार्ड भी बनाया।  समसारा विद्यालय ने शनिवार को वर्चुअल कक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों ने मदर्स डे के आयोजन हेतु भिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने अपनी मां को सम्मान देते हुए कुछ कविता की पंक्तियों का निर्माण किया तो किसी ने हाथ से प्रिंट किया हुआ कार्ड बनाया। किसी ने अपने शब्दों को लयबद्ध करने का सफल प्रयास किया। इस प्रकार की गतिविधियों को कराने के पीछे मुख्य मकसद रहा माँ के सच्चे व पवित्र प्रेम के प्रति सम्मान प्रकट करना। इस दिन समसारा विद्यालय ने पैरेंट्स टीचर मीटिंग का  फ़ोन  के जरिये सफल आयोजन किया। इस दिन सभी कक्षाओं की अध्यापिकाओं ने अपनी  विद्यार्थियों की पढाई और  उनकी स्वस्थता को लेकर सभी अभिभावकों को फ़ोन किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *